तालाब पर कपड़े धोने गईं दो नाबालिग युवतियों की पानी में डूबकर मौत

राजकोट | शहर के आजी डैम क्षेत्र में तालाब पर कपड़े धोने गई दो नाबालिग युवतियों की पानी में डूब गईं| स्थानीय लोगों ने दोनों लड़कियों को तालाब से निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया| जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया| जानकारी के मुताबिक राजकोट के मांडा डुंगर के निकट झुग्गी बस्ती में रहनेवाले भीमाभाई सापरिया के घर उनकी बहन की 13 वर्षीय पुत्री राजल सोमाभाई धानैया एक सप्ताह से रह रही थी| भीमाभाई की 16 वर्षीय पुत्री सुमी और 13 वर्षीय राजल आजी डैम क्षेत्र के तालाब में कपड़े धोने गई थीं| कपड़े धोने के बाद राजल तालाब में नहाने उतरी थी| नहाते नहाते राजल पानी में डूबने लगी| राजल को डूबता देख उसे बचाने के लिए किनारे खड़ी सुमी ने तालाब में छलांग लगा दी| हांलाकि राजल को बचाने के प्रयास में सुमी भी पानी में डूबने लगी| लड़कियों को डूबता देख स्थानीय तैराकों ने तालाब में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाल राजकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया| लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले राजल और सुमी की मौत हो चुकी थी| सूचना पाकर अस्पताल पहुंची आजी डैम पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|

Leave a Reply