रुपया बढ़त के साथ खुला

मुंबई । घरेलू बाजार में शुक्रवार को रुपया बढ़त के साथ खुला है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.93 पर पहुंच गया।  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.98 पर खुला और कुछ देर में ही 72.93 तक पहुंच गया, जो एक दिन पहले की तुलना में तीन पैसे अधिक है। वहीं गुरुवार को रुपया 72.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वहीं इसी बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.07 फीसदी बढ़कर 91.59 पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को मुख्य ब्याज दर को चार फीसदी पर ही बनाये रखने का फैसला किया।माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के साथ ही बाजार में आई तेजी से भी रुपया मजबूत हुआ है। 
 

Leave a Reply