मप्र के टेण्डरों में पड़ौसी देशों के भाग लेने पर लगाई रोक

भोपाल।मप्र सरकार के विभिन्न टेण्डरों में भारत की सीमा से लगे देशों की कंपनियों के भाग लेने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
राज्य के वित्त विभाग ने ये निर्देश भारत सरकार के आदेशों पर निकाले हैं। यह कदम भारत डिफेन्स मामलों के संबंध में उठाया गया है। भारत की सीमा से लगे देशों की कंपनियों को मप्र के टेण्डरों में भाग लेने पर पहले विदेश मंत्रालय एवं होम मिनिस्ट्री में अपना पंजीयन कराना होगा तथा विदेश मंत्रालय से पालिटिकल क्लीयरेस एवं होम मिनिस्ट्री से सिक्युरिटी क्लीयरेंस लेनी होगी। इसके लिये मप्र सरकार को सत्राम प्राधिकारी भी नियुक्त करना होगा जो इन मामलों को देखेगी।
प्रदेश में अब जब भी ग्लोबल टेण्डर जारी होंगे तब राज्य सरकार को भारत सरकार के केबिनेट सेके्रटरी को प्रत्येक त्रैमास में इसकी जानकारी भेजनी होगी कि उसने विदेशी कंपनियों के संबंध में जारी प्रोटोकाल के संबंध में क्या-क्या कार्यवाही की। अक्टूबर से दिसम्बर 2020 के त्रैमास की जानकारी 15 जनवरी 2021 को भेजी है।
