जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज से

भोपाल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं आरसीसी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय हनी विश्वास एवं स्वर्गीय बीएस पालीवाल की स्मृति में जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज दिनांक 7 फरवरी को बालाघाट के उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। पहला मैच सुबह 8 बजे से पत्रकार जूनियर व अधिवक्ता एकादश के मध्य खेला जाएगा और वही दूसरा मैच 12बजे से जीएम इलेवन व लालबर्रा आरसीसी के मध्य खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण क्रिक हीरोज एप्लीकेशन के माध्यम से लाइव स्कोरिंग कि जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत भोज,ओमेंद्र बिसेन, मयूर वाहने, मधुकर हरपाल, राजेश नगपुरे, मोनू चतुर्मोहता, नईम खान, ललित प्रधान, शंकर कनौजिया, जहरलाल अंगारे, रजनीश राहंगडाले, संदीप भीमटे, राहुल सोनी, राजू राजूलकर, दिनेश वासनिक, शब्बीर भाई, रोहित, पुष्पराज, हर्षित फुलसुंगे, गब्बर, आकाश श्रीवास्तव, अकाश राजपूत, शुभम मेश्राम, प्रमोद कनौजिया, नितिन ठाकरे, शौर्य देशमुख ,कार्तिक फुलसुंगे, प्रदीप राहंगडाले, शतायु , अमित वैद्य सभी ने खेल प्रेमी जनता से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
