ससुर पर लगा प्रेग्‍नेंट बहू से रेप करने का आरोप, पति ने मुंह बंद रखने की दी धमकी

हरदा. जिले में ससुर-बहू के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. बहू खुद को ससुर से बचाने के लिए ससुराल वालों के सामने महीनों गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्‍हें किसी ने नहीं बचाया. घटना रहटगांव थाना क्षेत्र के कचनार इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, यहां के जंगल में ससुर ने गभर्वती बहू के साथ दुष्कर्म किया. महिला ने जब पति और ससुरलावालों को इसके बारे में जब भी बताया तो वे उन्‍हें मुंह बंद रखने के लिए कहा करते थे. कई बार महिला को मामले का खुलासा करने पर धमकाय भी गया.

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने मायके वालों के साथ चिचोली थाना पहुंचकर सुसर, पति सहित सुसराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धराओं में केस दर्ज कराया है. केस डायरी रहटगांव थाने पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी कचनार के पास जंगल में परिवार के साथ रहता है. आरोप है कि ससुर ने बेटे की पत्नी के साथ 1 अगस्त 2019 से 3 फरवरी 2021 के बीच दुष्कर्म किया.

घरवालों ने नहीं की बहू की मदद

महिला ने बताया कि इस दुराचार की बात उन्‍होंने पति के अलावा परिवार के अन्‍य लोगों को भी बताई, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. उल्टा मामला खोलेने पर उसे ही धमकाया. इस मामले में पीड़िता ने चिचोली थाने में शिकायत दर्ज कराई. चिचोली पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी रहटगांव थाने भेज दी है. पुलिस ने बताया कि घरवालों ने महिला की तब भी मदद नहीं कि जबकि वह उनके ही परिरवार के अंश को जन्म देने जा रही है. महिला उनके वंश को आगे बढ़ाएगी, ये भी नहीं सोचा घरवालों ने.
 

Leave a Reply