भोपाल की 553 जल संरचनाओं का लोकार्पण आज

भोपाल। भोपाल जिले की 553 विभिन्न जल संरचनाओं का गुरूवार 11 फरवरी को वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि  महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से जल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है । जिसमें 636.33 लाख रूपए की 101 चैक डेम 662.5 लाख रूपए के 309 कपिल धारा कूप 169.84 लाख रूपए के सामुदायिक कूप 11.22 लाख रूपए के सामुदायिक खेत तालाब 48.93 लाख रूपए के तालाबों का जीर्णाद्वार एवं मरम्मत 98.05 लाख के 24 नवीन तालाब का लोकार्पण जलाभिषेक कार्यकम के माध्यम किया जाएगा।
इन जल संरचनाओं से प्रदेश के विभिन्न ग्रामों में बड़े क्षेत्र में कृषि सिंचाई सुविधा विकसित हुई है है साथ ही भूमिगत जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है । इन जल संरक्षण के निर्माण कार्यों के माध्यम से कोरोना कोरोना काल में ग्रामीण परिवारों को बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जल की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हुई है। 
जलाभिषेकम महात्मा गांधी नरेगा द्वारा निर्मित जल संरचना का वर्चुअल लोकार्पण गुरूवार 11 फरवरी 2021 को प्रात : 11.30 बजे मिंटो हॉल भोपाल से किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वेबसाइट कार्यक्रम 11 फरवरी को भोपाल – देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाओं के वेबसाइट mp.mpgov.in पर जाएं और रजिस्टर करें। 
मिन्टो हॉल में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित रहेंगे । इस दौरान रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री कुछ जिलों की ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिए सीधा संवाद भी करेंगे। 

Leave a Reply