ब्लैकमेल कर किया युवती का देहशोषण

जयपुर । सांगानेर इलाके में नशीला पेय पिलाकर एक युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लेकमेल कर देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरिसिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सीताबाड़ी सांगानेर में किराए से रहती है। आरोपित पवन कुमार निवासी झांसी उत्तरप्रदेश उसका परिचित है। आरोप है कि वर्ष 2016 में आरोपित ने विश्वास में लेकर उसे बुलाया। नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पिला दिया। नशे की हालत में आरोपित ने पीडि़ता की अश्लील क्लिप बना ली। जिसके बाद विडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर देहशोषण करने लगा। लम्बे समय तक देहशोषण से परेशान होकर पीडि़ता उत्तरप्रदेश छोडकऱ जयपुर आकर रहने लगी। उसके बाद भी आरोपित ने पीछा नहीं छोड़ा और उसको ब्लेकमेल कर धमकाने लगा। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपित पवन कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
