उज्जैन में BJP विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराज व ज्योतिरादित्य समेत कई नेता मौजूद,

भाजपा विधायकों की ट्रेनिंग शुरू:उज्जैन में BJP विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराज व ज्योतिरादित्य समेत कई नेता मौजूद, सीएम बोले- कार्यकर्ता लालटेन की तरह

दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री व अन्य नेता
सिंधिया ने कहा- कृषि कानूनों से किसानों को आर्थिक आजादी मिलेगी

उज्जैन में MP के भाजपा विधायकों का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। दोपहर 12.18 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्र, प्रहलाद पटेल, ओमप्रकाश धुर्वे,फग्गन सिंह कुलस्ते, पंकजा मुंडे ने दीप प्रज्जवलित कर वर्ग का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता लालटेन की तरह होते हैं। कई बार लालटेन की कांच पर धूल जम जाती है, जिसके कारण उसका प्रकाश मंद्धम पड़ जाता है। कांच साफ करते ही प्रकाश फैलने लगता है। ठीक इसी तरह प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के विजन का साफ किया जाता है। उद्घाटन सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने उज्जैन विकास गाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वर्ग में मुख्य रूप से किसान आंदोलन पर रणनीति, नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी पर बात हो सकती है।

प्रशिक्षण वर्ग में मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्र व पंकजा मुडे

उज्जैन विकास गाथा गैलरी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व वीडी शर्मा

इधर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशिक्षण शिविर में जाने से पहले बाबा महाकाल के गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन किए। उन्होंने कहा हम सभी जनसेवक हैं। हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता से जुड़े रहें। दिल्ली के पास चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सिंधिया ने स्पष्ट किया कि कानून किसानों के हित में हैं। मैंने अपना मत संसद के पटल पर रखा है। किसानों को राजनीतिक आजादी तो मिल गई थी लेकिन आर्थिक आजादी इन कानूनों के माध्यम से दी गई है। यह 70 वर्षों में पहली बार हुआ है। इन कानूनों से किसानों को उनका हक देने की कोशिश की गई है। वो अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। किसी से भी कांट्रेक्ट कर सकते हैं।

प्रशिक्षण वर्ग में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे, पीछे विधायक लोग बैठे हैं

इससे पहले उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर के साथ सिंधिया राजघराने की पुरानी भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वित्त आयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 75 करोड़ की मांग की थी जिसे आम बजट में शामिल कर लिया गया है।

Leave a Reply