महापौर एवं आयुक्त के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

राजनांदगांव । स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वार्डो, गलियों व सडकों की प्रतिदिन सफाई कर कचरा टेंचिंग ग्राउण्ड लेजाया जाता है और डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर एस.एल.आर.एम. सेन्टरों में लेजाकर कचरा पृथककरण किया जाता है। साथ ही स्वच्छता का संदेश देने नागरिकों एवं व्यवसायियों को साफ सफाई रखने, डस्टबिन का उपयोग करने, खुले में शौच नहीं करने, प्लास्टिक का उपयोग नही करने की समझाईस दी जा रही है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त चंद्रकंत कौशिक के नेतृत्व में त्रिवेणी परिसर एवं रानी सागर बुढा सागर के चारों ओर पी.टी.एस. के जवानों, मदर टेरेसा यूथ फाउंडेशन, निरंकारी समाज के सदस्यों ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत साफ सफाई कर कटीली झाडिया काटकर कचरा उठाया गया।
स्वच्छता अभियान के संबंध मेें महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि शहर को साफ एवं सुंदर रखने के तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उच्च स्थान प्राप्त करने नगर निगम द्वारा साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है, इसके लिये नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा प्रतिदिन युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है, अवकाश के दिनों में भी सफाई कर डोर टू डोर कचरा कलेक्सन किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों एवं व्यवसाईयों को भी सफाई अभियान से जोडकर स्वच्छता का संदेश दे रहे है और आज इसी कडी मंे बुढा सागर रानी सागर के चारो ओर सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान के संबंध में आयुक्त कौशिक ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा पी.टी.एस. के जवानों, मदर टेरेसा युथ फाउण्डेसन व निरांकारी समाज के सदस्यों एवं साई हास्टल के विद्यार्थियों द्वारा आज त्रिवेणी परिसर एवं रानी सागर बुढा सागर के चारों ओर सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत सफाई कर झिल्ली पन्नी उठाकर, कटीली झाडिया काटकर सफाई किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश लोगों में अपने घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई करने के लिये जागरूकता लाना है। ताकि लोग साफ सफाई रखने दृढ़ संकल्पित हो, तभी यह अभियान सफल होगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वेश्री गणेश पवार,सतीश मसीह, संतोष पिल्ले,विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू, पार्षदगण, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, लेखा अधिकारी यू.एस. वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, राजस्व अधिकारी नारायण साहू,स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं पी.टी.एस. के जवान, मदर टेरेसा युथ फाउण्डेशन, निरंकारी समाज के सदस्य साई हास्टल के विद्यार्थी उपस्थित थे।
