एलन मॉस्क ने कहा, ब्रह्मांड में कुछ ऐसा है, जो हर चीज को तबाह कर रहा 

वॉशिंगटन । धरती के सबसे अमीर अरबपति और स्‍पेसएक्‍स कंपनी के मालिक एलन मस्‍क ने अंतरिक्ष को लेकर ऐसा दावा किया है, जिससे सभी लोग हैरत में आ गए हैं। मस्‍क ने कहा है कि ब्रह्मांड में कुछ ऐसा है, जो हर चीज को तबाह कर रहा है। एलन मस्‍क ने आशा जाहिर कि उनकी कंपनी एक दिन 1000 स्‍पेस शिप पृथ्‍वी से रवाना करेगी जिसमें प्रत्‍येक पर 100 टन के उपकरण और 100 इंसान मौजूद होंगे। ये लोग मंगल ग्रह पर स्‍थायी बस्तियां बसाने के इरादे से जाएंगे।
मस्‍क ने इससे पहले योजना बनाई थी कि वर्ष 2050 तक अंतर‍िक्ष में 10 लाख लोग रहना शुरु कर देने वाले हैं, लेकिन बाद में उन्‍होंने स्‍वीकार किया था कि इस लक्ष्‍य को पूरा करने में अभी दिक्‍कते हैं। उन्‍होंने कहा कि उस समय परीक्षा की घड़ी होगी जब पृथ्‍वी से किसी वजह से स्‍पेस शिप आना बंद कर देंगे। ऐसे में क्‍या मंगल ग्रह पर रहे लोग मर जाएंगे? उन्‍होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ इसका मतलब है कि हम एक सुरक्षित स्‍थान पर नहीं हैं। स्‍पेसएक्‍स के सीईओ ने ग्रेट फ‍िल्‍टर सिद्धांत का हवाला दिया,इस प्रोफेसर रॉबिन हैंसन ने दिया था। प्रोफेसर रॉबिन ने कहा था कि अंतरिक्ष में कुछ ऐसा है, जो पूरे अंतरिक्ष में जीवन के विस्‍तार से पहले ही उसे खत्‍म कर दे रहा है। प्रोफेसर रॉबिन ने वर्ष 2014 में कहा था, य‍ह अंतरिक्ष बहुत विस्‍तृत, अंधेरे से भरा, ठंडा, खाली और मरा हुआ है। हम जहां भी देखते हैं, वह पूरी तरह से मरा हुआ है।'
रॉबिन ने कहा कि अगर आप एलियन्‍स को देखते हैं,तब आप उनसे डर सकते हैं, आपको यह सोचकर आश्‍चर्य होगा कि वे आपके साथ कैसा व्‍यवहार करेगा। आपको और ज्‍यादा डरना चाहिए जब कोई एलियन नहीं दिखाई दे, आपको कुछ भी दिखाई नहीं दे। सिद्धांत के आधार रॉबिन ने कहा कि अंतरिक्ष में कुछ ऐसा है जो हर चीज को खत्‍म कर रहा है और हम उसके अगले शिकार हो सकते हैं। इससे पहले एलन मस्‍क ने संभावित तीसरे विश्‍वयुद्ध से पहले मंगल ग्रह पर इंसान की बस्तियां बसाने का ऐलान किया था। उन्‍होंने कहा कि मंगल ग्रह पर बसाए जाने वाले शहर में सभी चीजें स्‍वत: संचालित होंगी। एलन मस्‍क ने मार्स सोसायटी के वर्चुअल सम्‍मेलन में मंगल ग्रह पर बस्तियां बसाने की योजना का ऐलान किया। इससे पहले मस्‍क ने कहा था कि उनका लक्ष्‍य है कि वर्ष 2026 तक मंगल पर इंसान को उतारना है। 
 

Leave a Reply