70 हजार थडी ठेले वालों को राहत का इंतजार

जयपुर । राजधानी में लम्बे समय से वेडिंग जोन बरसाए जाने की कवायद चल रही है लेकिन अब तक दोनो निगमों की ओर से इसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो राजधानी में 70 हजार से अधिक थडी ठेले वेडर्स वाले है इनको व्यवस्थति करने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश दिए तो नगर निगम ने आनन फानन मे शहर भर में 86 वेडिंग जोन घोषित कर दिए।
अब तक इन जगहों पर सुविधाओं को विकसित नहीं किया जा सका है इतना ही नहीं परकोटा के अधिकतर क्षेत्र को तो नॉन वेडिंग जोन ही घोषित कर रखा है। ऐसे में यहां के 10 हजार से अधिक वेडर्स के लिए अभी तक कोई जगह ही चिन्हित नहीं हो पाई है इध्र कोरोनाकाल के बाद व्यवसाय को पटरी पर लाने की मशक्कत में वेडर्स लगे हुए है लेकिन निगम की कार्यवाही का भी डर सताता है। वहीं बनवारी शर्मा अध्यक्ष हैरिटेज सिटी ठेला यूनियन का कहना है कि टाउन वेडिंग कमेटी में नियम तो खूब बने लेकिन निगम उनको मानने को तैयार नहीं है वेडिंग जोन के नाम पर निगम ने सिर्फ खानापूर्ति की है परकोटा क्षेत्र के अधिकतर हिस्से को नान वेडिग जोन घोषित कर रखा है। यहां के थडी ठेले वाले कहां जायेंकगे इसका जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं है।
