स्कूलों में सोलर सिस्टम लगा सकेंगे कॉरपोरेट

जयपुर । प्रदेश के जिन सरकारी स्कूलों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची उन स्कूलों में कॉरपोरेट के माध्यम से सोलर सिस्टम लगाकर फ्री में बिजली दी जायेगी। कॉरपोरेट को स्कूल में बिजली देने के साथ सिस्टम का दस साल तक रख रखाव भी करना होगा। उसके बाद सिस्टम स्कूल को हस्तांतरित कर दिया जायेगा। विद्युत विनियामक आयोग ने सरकारी स्कलूों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए एक ड्राफ्ट जारी किया है जिस पर तीन मार्च तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए है। ड्राफ्ट में बताया कि प्रदेश के रिमोट एरिया में बिजली कम्पनियां अभी भी बडी संख्या में स्कूलों तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंचा सकी है ऐसे स्कूलों में फ्री में बिजली उपलबध कराने के लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जायेंगे। राज्य सरकार का सेटप खर्चा उठाने के अलावा कॉरपोरेट सेक्टर भी स्कूलों में सोलर सिस्टम सीएसआर फंड से उठा सकते है स्कूलों में दो किलोवाट क्षमता तक के रूफाटॉप सोल सिस्टम लगाए जा सकेंगे।
