नाईट गश्त के दौरान सुनसान इलाके मे बैठै बदमाशो ने पुछताछ करने पर पुलिस पर किया फायर

भोपाल। राजधानी के निशानतपुरा थाना इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली पुलिसकर्मी को नहीं लगी। घटना सोमवार रात 2 बजे इलाके मे स्थित विश्वकर्मा नगर की है। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी ने भाग रहे बदमाशो में से एक को दबोच लिया वहीं, दो अन्य को एक अन्य पुलिसकर्मी ने पहले ही पकड़ लिया था। एक फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बदमाशो के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने बदमाशो के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मौकै से फरार आरोपी बदमाश की पहचान के रूप में हुई है। उस पर चोरी, मारपीट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात आरक्षक राजेंद्र रघुवंशी और राहुल सिकरवार विश्वकर्मा नगर में नाईट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के पास सुनसान जगह पर चार युवक बैठे थे। एक पुलिसकर्मी ने उन चारों बदमाशो से पूछताछ शुरू की। तभी सलमान और उसके एक साथी ने दौड़ लगा दी। वहीं उनके दो साथी को पुलिसकर्मी राहुल सिकरवार ने पकड़ लिया। इस दोरान भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए राजेन्द्र रघुवंशी उनके पीछे दौड़े। तभी सलमान ने उनके ऊपर फायर कर दिया।  हालांकि इसके बाद भी आरक्षक ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम आदिल, राजा और दुर्गा है। जिनसे पुलिस आगे की पुछताछ करने के साथ ही उनका अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

Leave a Reply