पुरानी रजिंश के चलते किन्नर पर दो बदमाशो ने पैर मे मारी गोली

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना इलाके मे स्थित पीएनटी चौराहे पर पुरानी रंजिश के चलते किन्नर को दो अज्ञात बाईक सवार बदमाशो द्वज्ञरा गोली मारने की सनसनीखेज घटना प्रकाश मे आई है। वारदात को अंजाम देकर बैखौफ बदमाश बाइक से फरार हो गए। वहीं घायल को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड मे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया गया हे कि घायल किन्नर सिम्मी के गुरु देवी सिंह और एक अन्य गुट के बीच गुरु के पद को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि तलैया इलाके की रहने वाली सिम्मी और उसके गुरु देवी सिंह पीएनटी चौराहे के पास होली का चंदा मांगने आए थे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे दोनों जीवन विहार कॉलोनी गेट के पास पहुंचे तभी एक्टिवा सवार दो बदमाश वहॉ आये ओर उन्होंने सिम्मी को गोली मार दी। घायन ने पुलिस को बताया कि पटाखे जैसी आवाज आने के बाद उसने देखा कि उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं गोली मारने वाले दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। पुलिस आसपस लगे सीसीटीवी कैमरौ के फुटेज खंगालते हुए आरोपियो की सुरागशी के प्रयास कर रही है।
