मुजफ्फरपुर में खुशियों का माहौल में छाया मातम, बारातियों को रौंदती निकल गई कार 

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में बारात चढ़त के दौरान खुशियों का माहौल में मातम छा गया। दरअसल, जब बारात हाइवे से गुजर रही थी, तभी एक अ‎निंय‎त्रित कार ने बारा‎तियों ने रौंद ‎दिया। इस घटना का ‎वी‎डियो भी सोशल मी‎डिय पर वायरल हो रहा है, ‎जिसमें दुल्हन कार की सनरूफ पर डांस करते हुए दिख रही है। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जबकि बहादरपुर गांव के प्रमोद नामक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव बहादुरपुर के सिंचाई विभाग के कर्मचारी अंशुल की बारात शेननगर में आई थी। बारात चढ़त के दौरान खुशियों का माहौल मातम में उस वक्त बदल गया जब बारात हाइवे से गुजर रही थी। इस दौरान दुल्हन कार की सनरूफ पर डांस कर रही थी। दुल्हन को डांस करता देख कई लोग कार से लटक गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई, सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply