बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन में बदमाशों ने की लूटपाट

छपरा। बिहार में सारण जिले के पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा ग्रामीण जंक्शन के बीच बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण लूटपाट। इसके साथ ही विरोध करने पर अपराधियों ने एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया। राजकीय रेल थाना छपरा जंक्शन ने गुरूवार को बताया कि ट्रेन जैसे ही बुधवार को सोनपुर जंक्शन से आगे बढ़ी, उसी दौरान ट्रेन की जनरल बोगी संख्या-जी पांच में 12 से अधिक अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी।
  बताया गया हा कि इस दौरान उक्त बोगी में मार्ग रक्षक दल का कोई भी जवान नहीं था। अपराधियों द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान बोगी में यात्रा कर रहे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के यशवंत नगर साहेब सिंह यादव ने जब लूट का विरोध किया तब उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दिघवारा स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप सभी अपराधी चैन पुलिंग कर उतर कर फरार हो गए। इसके बाद ट्रेन जब छपरा जंक्शन पर पहुंची तब यात्रियों ने राजकीय रेल थाना छपरा जंक्शन को मामले की सूचना दी। इसके बाद घायल यात्री शिवम यादव को राजकीय रेल थाना की पुलिस ने इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply