डेंगू के लार्वा और मलेरिया का सर्वे जारी

942 घरों का सर्वे – लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया
जिले में 1405 लोगों की मलेरिया जांच की गई

भोपाल। मलेरिया जाँच दल द्वारा अशोका गार्डन, मोतीनगर, भोपाल में लोगों के घर-घर जाकर डेंगू एवं मलेरिया के बारे में बताया साथ ही लार्वा नष्टीकरण की कार्यवाही की साथ ही घर-घर सर्वे किया, इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं यूएचएनडी में मलेरिया, डेंगू के संबंध में  लोगों के साथ चर्चा की। जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जिले में 1405 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 1149 और बैरसिया में 145 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 27 टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा 942 घरों का सर्वे कर किया गया और 17 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 7 हजार से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल 18 बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डालकर नष्ट किया गया।

Leave a Reply