डाक्टर और भानपुर के रहवासियों के बीच बवाल,आधी रात जमकर चले लात घूसे और पत्थर

भोपाल। राजधानी के भानपुर स्थित गोलंबर चौराहा पर बीती रात पिपुल्स मेडिकल कॉलेज के जूनियर डाक्टर और स्थानीय रहवासियों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद में जमकर हंगामा हो गया। बढ़ते विवाद के दौरान दोनों ओर से मारपीट और पत्थरबाजी की गई। वही मामले की सूचना मिलने पर डायल 100 की मिनी एफआरवी पर सवार होकर दो आरक्षक घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान पुलिस को देख एक डाक्टर ने कार से भागने का प्रयास किया। हड़बड़ाहट में रिवर्स करते समय डाक्टर की कार का टायर आरक्षक के पैर पर चढ़ गया। जिससे उसके पांव में फ्रेक्चर आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर चोट पहुंचने का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं दूसरा मामला एक डाक्टर की शिकायत पर भानपुर के तीन युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर रुपेश वियानी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में डाक्टर हैं। वहीं आशु सक्सेना,रोहित पंडित और अमित पाल भानपुर में रहते हैं। तीनों अपने साथियों के साथ अकसर देर रात चाय पीने के लिए पीपुल्स की कैंटीम में जाया करते थे। बीती देर रात भी वह चाय पीने कैंटीन गए। वहां उन्होंने कैंटीन के बाहर अपनी कार पार्क की थी। कुछ देर में वहीं डाक्टर रुपेश वियानी पहुंचे। जहां गाड़ी पार्क करने की जगाह नहीं थी। उन्होंने आरोपियों से उनकी गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिस पर अमित के अन्य साथी वहां आ गए और आरोपियों को कॉलेज कैंपस से खदेड़ दिया। इस घटना के थोड़ी देर बाद रुपेश निजी कार्य से अस्पताल परिसर से बाहर निकले। जैसे ही वह गोलंबर चौराहा पर पहुंचे वहां आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करना शुरू कर दी। फरियादी डाक्टर ने फोन कर अपने कॉलेज से साथी डाक्टरों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों लोग आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। बढ़ते हंगामे के बीच किसी ने डायल 100 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद में मिनी एफआरवी से दो आरक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हंगामा कर रहे लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की इसी बीच कार क्रमांक यूपी 55 एच 9657 के चालक ने गाड़ी को रिवर्स किया। इससे पीछे खड़ा आरक्षक कार की चपेट में आने के बाद गिर गया। कार उसके पांव पर चढ़ गई, जिससे उसके पांव में फ्रेक्चर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई हैं। उसका अपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है, कि डाक्टर रुपेश वियानी की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्जकर आरोपी आशु सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है, और रोहित और अमित सहित अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं टक्कर मारने वाली वेगन आर कार को जब्त कर लिय गया है।
