बेखौफ बदमाशों ने पीएनबी बैंक मैं किया सेंधमारी का प्रयास

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश करते हुए खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। इतना ही नहीं बदमाश लॉकर तक पहुंचने में कामयाब भी हो गए, लेकिन वह उसे तोड़ नहीं सके। पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की इलाके में स्थित ग्राम चोपड़ा कला में पीएनबी की ब्रांच है। बीती सुबह बैंक के कर्मचारी महेंद्र बनोदी पहुंचे तो देखा कि दीवार में लगी खिड़की की ग्रील टूटी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि दो नकाबपोश बदमाश खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। वह स्ट्रांग रूम में रखे लॉकर तक पहुंच भी गए, लेकिन वह उसे तोडऩे में कामयाब नहीं हो सके। जब वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके तो भाग गए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस चौराहों पर लगे निजी और सरकारी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
