पुलिस ने तलवार गैंग के दो सदस्यों को ‎किया ‎गिरफ्तार, बना रहे ‎थे लूट की योजना

उदयपुर । उदयपुर पुलिस ने तलवार गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ‎फिर लूट की वारदात को अंजाम ‎देने की योजना बना रहे थे। दोनों आरोपी एमबी हॉस्पिटल की पार्किंग में कार्य करते थे। इसकी पु‎ष्टि करते हुए उदयपुर एसपी डॉ राजीव पचार ने बताया कि अंबामाता, नाई, झाडोल और गोगुंदा थाना इलाके में तलवार गैंग के सदस्यों ने पिछले एक सप्ताह में 8 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी ग्रामीण इलाकों में ही रेकी करते हुए अकेले घूमने वाले लोगों को निशाना बना रहे थे और तलवार से उन्हें डरा धमका कर  लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। ऐसे में पीड़ित पक्ष घायल होने के चलते पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दे पाते और आरोपी मौके से फरार हो जाते थे। यही नहीं, इन आरोपियों ने राहगीरों से उनके वाहन और मोबाइल तक भी छीन लिए थे। राहगीरों से लूटे गए वाहन का प्रयोग कर ही ये आरोपी दूसरी लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने 12 लूट की घटनाओं को करना कबूल किया है। इन लूट की घटनाओं में पुलिस के पास महज 8 पीड़ित ने मामला दर्ज कराया था, जबकि 4 ऐसे मामले हैं जिनमें किसी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई। 
एसपी ने बताया ‎कि पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तलवार, बाइक, कुछ मोबाइल और खाली पर्स आदि बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजसमंद जिले का लहर सिंह और उदयपुर के झाडोल का हेमंत चौधरी शामिल है। इन आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ‎फिलहाल पु‎लिस ‎गिरफ्तार आरो‎पियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply