आमजन धोखाधड़ी, एवं जालसाजी से बचे-जेडीसी

जयपुर । जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल की अध्यक्षता में चिंतन सभागार में आला अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। संबंधित अधिकारी अपने-अपने कक्ष/मंथन सभागार से ही आयोजित वर्चुअल बैठक में जेडीसी के साथ वेबएक्स ऐप के माध्यम से जुडे।
जेडीसी ने पन्नाधाय योजना के अंतर्गत निराश्रित, अकेली, भूमिहीन महिलाओं को जोन-12 में चिन्ह्ति भूमि पर योजना सृजित कर भूखण्ड आवंटन किए जाने के लिए उपायुक्त जोन-12 को निर्देश दिए। जेडीए द्वारा निजी खातेदारी की पुरानी योजनाओं में 12.5 प्रतिशत रहन रखे भूखण्डों की नीलामी कर योजनाओं में विकास कार्य करवाये जाने हेतु संबंधित जोन उपायुक्तों को निर्देश दिए। जेडीए द्वारा गत वर्षो में जिन अवैध कॉलोनियों एवं बिल्डिंगस पर कार्यवाही की गई है। उन अवैध कॉलोनियों एवं बिल्डिंगस की सूची (ब्लैक लिस्ट) विस्तृत विवरण के साथ तैयार कर जेडीए वेबसाईट पर श्रेणीवार (अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनियॉ एवं अनधिकृत रूप से बनाई गई बिल्डिंग) अपलोड की जाएगी, जिससे आमजन धोखाधडी एवं जालसाजी से बच सके। इनके साथ जेडीए द्वारा जिन अवैध कालोनिया पर राजस्थान टीनेंसी एक्ट की धारा 175 के तहत संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किए गए है, उसकी सूची भी वेबसाईट पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। जयपुर शहर की मुख्य सेक्टर सडक़ों के शेष रहे निर्माणों को प्राथमिकता सेे पूरा करने के लिए संबंधित उपायुक्तों/अभियन्ताओं को निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिए गए कि यातायात सुधारीकरण की दृष्टि से प्राथमिकता वाली सडकों, नवीन सृजित योजनाओं में अप्रोच सडकों का निर्माण आवश्यकतानुसार करवाया जाये। लालकोठी एवं जालूपुरा के विधायक आवासों के ध्वस्तीकरण, भूमि की प्लानिंग एवं मार्केट सर्वे किए जाने हेतु निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। जालूपुरा के विधायक आवासों की भूमि की प्लानिंग व्यावसायिक, होटल तथा हैरीटेज रूपरेखा के साथ किए जाने एवं लालकोठी विधायक आवासों की भूमि की प्लानिंग गु्रप हाउसिंग उपयोग के तहत किए जाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply