मथुरा में स्कूल से लौटते समय 2 छात्राएं हुईं लापता, जांच में जुटी पु‎लिस

मथुरा । उत्तर प्रदेश में लड़कियों के गायब होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला मथुरा जिले के वृन्दावन से आया है। यहां  2 छात्राएं विद्यालय से लौटते समय लापता हो गईं। छात्राओं के लापता होने पर परिजनों ने पु‎लिस में ‎गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया ‎कि मथुरा गेट पुलिस चौकी क्षेत्र की 2 छात्राएं मंगलवार सुबह स्कूल गई थीं। लेकिन छुट्टी होने के बाद वे घर नहीं पहुंचीं। इस पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्होंने स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेनी चाही तो उन्हें कथित तौर पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इस पर परिजनों ने देर शाम उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी है। वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छात्राएं 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। वे स्कूल की छुट्टी होने के बाद सीसीटीवी कैमरे में बस में सवार होने के बजाए पैदल ही केशव धाम पुलिस चौकी की ओर जाती दिखाई दी हैं। केशव धाम चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि छात्राओं ने बुर्जा रोड पर एक प्लॉट में स्कूल की यूनिफॉर्म बदल कर अन्य कपड़े पहने और इसके बाद वहां से कहीं और जाती हुई दिखाई दी हैं। ‎फिलहाल पु‎लिस ने मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी है।

Leave a Reply