बिहार के नवादा जिले में पागल हाथी का उत्पात

नवादा। बिहार के नवादा जिले में पागल हाथी ने गांव में उत्पात मचाने के दौरान दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नारदीगंज के बभनौली गांव और हिसुआ के सकरा गांव की है। जानकारी के अनुसार गया जिला के सीमावर्ती इलाके से भटक कर आये पागल हाथी ने दोनों इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। अहले सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो उसी दौरान हाथी ने लोगों को अपना शिकार बनाया और दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
  हिसुआ के सकरा गांव निवासी रिटायर्ड पीएचडी कर्मी आंनद सिंह को हांथी ने सूंड़ से उठाकर पटक दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि वो सुबह खेत की तरफ गए हुए थे इसके बाद हाथी नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव पहुंच गया जहां उसने गांव के ही विनोद चौहान को अपना शिकार बनाया। हाथी के उत्पात मचाए जाने के बाद आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है। इस दौरान जिला प्रशासन ने लोगों को उन इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है वहीं वन विभाग की टीम अभी सकरा गांव में कैंप कर रही है। हाथी अभी नारदीगंज इलाके से निकल चुका है और गया-नवादा की सीमा हिसुआ के सकरा गांव के आसपास देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों जगहों पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

Leave a Reply