ट्रेलर और तूफान के बीच दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मौत, 5 घायल

अहमदाबाद | बगोदरा-अरणेज हाईवे पर तेज रफ्तार तूफान जीप आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे धमाके के साथ घुस गई| इस हादसे में जीप में सवार 3 श्रमिकों की मौत हो गई और 5 मजदूर घायल हो गए| घायलों को पहले बगोदरा और बाद में अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के बगोदरा-अरणेज पर तूफान जीप श्रमिकों को लेकर तेज रफ्तार में दौड़ी जा रही जीप आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे घुस गई| अचानक घटी इस घटना से जीप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई और ट्रैफिक जाम हो गया| चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए| जीप में सवार श्रमिकों को लहूलुहान हालत में देख लोग कांप उठे| सूचना पाकर एम्ब्युलैंस और पुलिस काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया| इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए पहले बगोदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लेकिन हालत गंभीर होने से सभी को अहमदाबाद के अस्पताल में पहुंचाया गया| पुलिस ने तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|

Leave a Reply