बेखौफ अपरा‎धियों ने गैस एजेंसी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ‎घटना में 3 लोग घायल 

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने गैस एजेंसी पर अंधाधुंध फायरिंग की। फाय‎‎रिंग की घटना में तीन लोगों को गोली लगी और वे गंभीर रुप से घायल हो गए। ‎फिलहाल तीनों के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिस गैस एजेंसी पर फायरिंग की घटना हुई है वो भाजपा नेता इंजीनियर सुदामा मांझी का है। जानकारी के मुता‎बिक घटना जिले के उचकागांव थाना के अमठा स्थित इण्डेन गैस एजेंसी की है, जहां देर शाम दो बाइक पर सवार 4 की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में गैस एजेंसी में काम करने वाले तीन कर्मी घायल हो गए। घायलों में वेंडर धीरेन्द्र बैठा, चालक अनिरुद्ध यादव और कम्प्यूटर ऑपरेटर अमीर हुसैन हैं। इनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। 
इस मामले की जानकारी मिलते ही उचकागांव पुलिस, हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से दस खोखा भी बरामद किया है। भाजपा नेता सुदामा मांझी ने बताया कि उचकागांव के अमठा में उनकी गैस एजेंसी है जहां शाम में भेंडर गैस सिलेंडर के पैसे का हिसाब कर रहे थे तभी 4-5 अपराधी आये और लूटपाट की कोशिश की। इस वारदात को लेकर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राजद के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव रियाजुल हक राजू ने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हो। अगर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राजद सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगा।

Leave a Reply