सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम फिर बढ़ाये

इंदौर. इंदौर शहर पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ रही है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम फिर बढ़ा दिए हैं. इस हिसाब से प्रति सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया है. इंदौर में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 822 रुपए हो गई है. दाम बढ़ाने के बाद भी सब्सिडी राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.गौरतलब है कि बढ़े दाम 25 फरवरी से ही लागू हो गए हैं. बताया जाता है कि यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों समेत सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर पर समान रूप से लागू होगी. इसी महीने में तीसरी बार इस तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिसंबर के बाद से यह 150 रुपए महंगा हुआ है. तेल कंपनियों ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दामों के बीच मांग की पूर्ति करने के लिए गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं.
