सिद्धार्थ और कियारा एकसाथ नजर आयेंगे

सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म "शेरशाह" 2 जुलाई को होगी रिलीज, बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमालकरण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म "शेरशाह" की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर 'शेरशाह' की रिलीज डेट का ऐलान किया है। करण ने पोस्ट किया कि यह फिल्म 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'कैप्टन बत्रा की अनकही कहानी बड़े पर्दे पर बताई जाने के लिए तैयार है। हम उनकी जर्नी को दिखाने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। शेरशाह 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ नजर आएंगे। विष्णु वर्धन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।" बता दें कि लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों बीते दिनों न्यू ईयर मनाने भी साथ ही गए थे। दोनों ने मालदीव्स में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। हालांकि, दोनों की साथ में कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी, लेकिन लोकेशन्स से अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों ने इस बार साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। वहीं अक्सर ही दोनों को साथ स्पॉट किया जाता रहा है।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विकम बत्रा जबकि कियारा आडवाणी विक्रम की मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभा रही हैं। यह पहला मौका होगा जबकि सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी एक साथ दिखाई देगी। पिचले काफी दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की काफी खबरें आ रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ अपनी अगली फिल्म 'मिशन मजनू' में रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उन्होंने एक और फिल्म 'थैंक गॉड' भी साइन की है। कियारा आडवाणी की बात करें तो वह इस समय कार्तिय आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' और वरुण धवन के साथ 'जुग जुग जीयो' में काम कर रहे हैं।
