रेत की अवैध खुदाई के मुद्दे पर विपक्ष का सदन में हंगामा

भोपाल.मध्य प्रदेश विधानसभा (Assembly) की कार्यवाही आज सत्र एक दिन के अंतराल के बाद आज फिर शुरू होगी.2 मार्च को वर्ष 2021-22 का बजट (Budget) पेश करने के बाद मंगलवार शाम सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी.आज की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं.विपक्ष आज सौभाग्य योजना पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह ने इस योजना पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है.उन्होंने नियम 52 के तहत सदन के अंदर चर्चा कराने की मांग की है.कांग्रेस ने आशंका जताई है कि सौभाग्य योजना में बड़ा घोटाला हुआ है.इस पर चर्चा के संबंध में आज विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम से कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधि दल मिलेगा.सदस्य नियम 52 के तहत चर्चा कराने की मांग करेंगे.
