राखी सावंत ने बताया मेरी बायोपिक बनाना चाहते हैं जावेद अख्तर, गीतकार ने दावे पर लगाई मुहर

मुंबई । बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट रहीं अभिनेत्री और डांसर राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। शो के दौरान राखी की खूब चर्चा रही। फिर चाहे अभिनव शुक्ला संग उनकी फ्लर्टिंग हो या फिर जूली का भूत, राखी ने हर तरह से अपने फैंस का मनोरंजन किया। राखी सावंत की हर एक्टिविटी पर उनके फैंस की नजर बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने दावा किया कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर उनकी बायोपिक बनाना चाहते हैं। पहले तो राखी के इस दावे को लेकर लोग हैरान थे, लेकिन अब जावेद अख्तर ने खुद राखी के दावे को सही करार दिया है। राखी सावंत के दावे को सच बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि वह सच में राखी सावंत की बायोपिक बनाना चाहते हैं। जावेद अख्तर राखी सावंत की जिंदगी पर स्क्रिप्ट लिखना चाहते हैं और उन पर फिल्म बनाने की ख्वाहिश रखते हैं।
जावेद अख्तर ने कहा-यह सच है कि मैं उसकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहता हूं। चार-पांच साल पहले हम एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। तब उसने मुझे अपने बचपन के बारे में बताया था और तब मैंने सोचा था कि मैं एक दिन उसकी जिंदगी पर एक स्क्रिप्ट जरूर लिखूंगा। दरअसल, हाल ही में राखी सावंत ने दावा किया था कि गीतकार और लेखक जावेद अख्तर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में अभिनेत्री को फोन किया और इस मसले पर बातचीत के लिए एक मीटिंग फिक्स करने की बात कही। राखी ने बताया कि लेकिन, उसके बाद मैं उनसे नहीं मिल सकी। वह मुझ पर बायोपिक बनाना चाहते हैं, मेरी जिंदगी बहुत की कॉन्ट्रोवर्सियल रही है। मुझे नहीं पता कि देश के लोग यह देखना चाहेंगे या नहीं।
