Delhi Budget 2021 : दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के लेवल तक पहुंचाएंगे – सिसोदिया

नई दिल्ली, राजधानी का 2021-22 का बजट दिल्ली विधानसभा में पेश किया जा रहा है। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया लगातार सातवीं बार राजधानी का बजट पेश कर रहे हैं। वह पहली बार डिजिटल बजट पेश कर रहें है। इसके साथ ही वह आर्थिक समीक्षा सर्वेक्षण भी पेश करेंगे। इस बजट में दिल्लीवासियों को मुफ्त कोरोना टीका देने का ऐलान किया जा सकता है। केजरीवाल सरकार के इस बजट से जनता को काफी उम्मीदें हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस पूरे बजट में अगले 25 साल की सोच और परिकल्पना होगी। हमारा विश्वास है कि 2047 तक शिक्षित समर्थ राष्ट्र बनेगा।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया सदन में ई-बजट पेश कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने वर्ष 2021-22 के लिए 69000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
दिल्ली सरकार शिक्षा स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण, महिला सुरक्षा और योगा के प्रचार प्रसार को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती है। दिल्ली में नए सैनिक स्कूल शुरू किए जाने का प्रस्ताव भी बजट में आ सकता है।
दिल्ली सरकार इस बजट में आम जनता को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण की घोषणा करेगी। यह सभी वर्ग के लिए होगा। अभी भी दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन कर्मचारी व बुजुर्गों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त वैक्सीन लग रहा है।
दिल्ली सरकार ने आजादी के 75वें साल को देखते हुए देशभक्ति बजट का नाम दिया है। इससे पहले सरकार 2015-16 स्वराज फिर 2018-19 में ग्रीन बजट की थीम से बजट पेश कर चुकी है। सरकार इस बजट में आजादी के 75वें साल में 75 सप्ताह तक देशभक्ति कार्यक्रम की घोषणा बजट में हो सकती है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा को बढ़ाने के लिए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा भी बजट में होगी।
