दादाजी धाम में मंदिर प्रांगण में ही निकलेगी शिव बारात

भोपाल । कोरोना महामारी के मद्देनज़र इस वर्ष दादाजी धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व छोटे रूप में मणि जाएगी। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं समस्त ट्रस्टी जीवन नामदेव शशि कुमार गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, धनंजय बोरकर, मनोज मोहन, अनीता, अर्चना नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य गिरिजेश श्रीवास्तव अवधेश सिंह आरडी धुर्वे सर्वेश हर्ष शिवा प्रियांक अवंतिका शुभ्रा शिखा साधना स्वामी पुजारी राकेश स्वामी ने बताया है की मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि  पर्व की रूपरेखा के संबंध में बैठक हुई। जिसमें बताया गया है कि कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ने के कारण इस बार महाशिवरात्रि पर शाम 5 बजे से छोटे रूप में मंदिर परिसर में ही शिव बारात निकाली जाऐगी। इस अवसर दादाजी धाम मंदिर में भगवान शिव जी एवं माता पार्वती का विशेष श्रृंगार किया जाऐगा। प्रातः से ही मंदिर मे अभिषेक प्रारंभ होंगे। एवं विशेष अभिषेक रात्रि के चारों प्रहर में अभिषेक किए जाऐंगे। प्रथम प्रहर में चंद्र दोष के लिए दूध से अभिषेक किया जाऐगा। द्वितीय प्रहर में गन्ने के रस से लक्ष्मी प्राप्ति के लिए तृतीय प्रहर में शहद से रोग नाशक के लिए एवं चौथे प्रहर में मोक्ष प्राप्ति के लिए गंगा जल से अभिषेक किया जाऐगा शिवरात्रि के दिन रात्रि में जो भी अभिषेक करता है। उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।इस अवसर पर सीमित संख्या में भक्तगण शामिल होंगे एवं शासकीय नियमों का पालन करते हुए सभी भक्त मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभिषेक, शिव बारात में शामिल हो। शासन के आदेश अनुसार कार्यक्रम में परिवर्तन भी हो सकता है।

Leave a Reply