कोरोना वैक्सीन पर बवाल, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 8 मार्च तक मिले 3145340 डोज

जयपुर. कोरोना वैक्सीनेशन के दौर में वैक्सीन की आपूर्ति को राजस्थान सरकार और केन्द्र के बीच घमासान मचा हुआ है। इस बीच वैक्सीन के डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा है कि राजस्थान को 8 मार्च तक 31 लाख 45 हजार 340 डोज मिले हैं। इनमें से दो लाख 15 हजार 180 डोज आर्मी को दिये गये हैं। 1 लाख 62 हजार 888 डोज खराब हो चुके हैं। 8 मार्च तक 4 लाख 40 हजार 297 डोज शेष बचे थे। मंगलवार को 85 हजार डोज उदयपुर को और सप्लाई हुये हैं.
 

Leave a Reply