पटना के बेऊर जेल से जारी है रंगादारी मांगने का खेल

पटना। पटना के बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने एक शख्स से रंगदारी मांगी, वो भी पांच लाख रूपए और जमीन की। दरअसल जेल में बंद टुनटुन गोप ने बीते 5 मार्च को फतुहा स्थित कबीर मठ के महंत ब्रजेश मुनि से पांच लाख की रंगदारी की मांग की है, वो भी बेऊर जेल में रहते हुए। इस बात की लिखित शिकायत महंत ब्रजेश मुनि ने फतुहा थाना में कर दी है। महंत ब्रजेश मुनि बताते हैं कि 5 मार्च को जब वो अपने मठ में कुछ अन्य साधु संतों के साथ बैठे थे तभी टुनटुन गोप के दो गुर्गों ने मठ पर आकर टुनटुन गोप से उन्हें जबरन गाली गलौज करते हुए हथियार के बल पर बात करवायी। बातचीत के दौरान टुनटुन गोप ने उनसे पूरे पांच लाख की रंगदारी और मठ का एक जमीन का बड़ा टुकड़ा अपने नाम करने को कहा है। साथ ही टुनटुन ने यह भी कहा है कि अगर हमारी बात की अनदेखी की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
  इस घटना के बाद महंत ब्रजेश मुनि बेहद डरे हुए हैं। इनका कहना है कि मैं कहां से टुनटुन गोप की डिमांड पूरा करूंगा। मेरे पास जो कुछ है वो तो मठ और न्यास बोर्ड का है। मुझे डर है कि टुनटुन गोप के गुर्गे जिस तरह से हथियार से लैश होकर मठ पर आए थे और जबरन टुनटुन गोप से बात करवाई थी उसी तरह वो लोग कभी भी मेरी हत्या कर सकते है। महंत ब्रजेश मुनि यह भी कहते है कि इससे पहले भी जब इस तरह की थ्रेट इस मठ के आचार्य को मिला था तब इस मठ और आचार्य की सुरक्षा के लिये बीएमपी की दो कम्पनी यहां डिप्यूट की गई थी, लेकिन विगत कुछ समय पहले यहां से बीएमपी के जवानों को हटाकर होमगार्ड की एक टुकड़ी यहां दे दी। घटना के दिन होमगार्ड के जवान मठ में ही मौजूद थे परंतु उन लोगों ने कुछ नहीं किया। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस पूरी घटनाक्रम को लेकर फतुहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और तो और इस मामले का अनुसंधान काफी बारिकी के साथ किया जा रहा है। जल्द ही साक्ष्य के आधार पर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी।

Leave a Reply