कालों के काल महाकाल की आज निकली बारात

बिलासपुर । भगवान भोलेनाथ की आज सुबह से ही भक्तजन आराधना कर रहे हैं कहते हैं कि आज महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का मां गौरी के साथ विवाह हुआ था इसलिए आज सवेरे से ही शिवालयों में भक्तों जनों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई सभी ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की और अपने-अपने वर भगवान भोलेनाथ से मांगे वही बिलासपुर छत्रिय समाज ने आज भोलेनाथ की विशाल शोभायात्रा निकालकर शहर को गौरवान्वित किया यह शोभायात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से निकाली गई एवं पूरे शहर का भ्रमण करते हुए देवकी नंदनी स्कूल चौक में इसका समापन हुआ क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी दी कि विगत 25 से 30 वर्षों से यह परंपरा उनके समाज द्वारा चलाई जा रही है।
