राजस्थान के मूल मन्दिर से  खाटू श्याम मन्दिर पहुंचा ज्योति कलश

बिलासपुर । मसानगंज खाटू श्याम मन्दिर समिति ने राजस्थान के मूल मन्दिर के ज्योति कलश का श्रद्धालुओं को दर्शन कराने इंतजाम किया है। लम्बे समय से मन्दिर समिति इसके लिए प्रयासरत रही। समिति ने अपने इस संकल्प को पूरा कर श्रद्धालुओं का जीवन कृतार्थ करने इस ज्योति कलश को 3000 किलोमीटर दूर राजस्थान के मूल श्याम खाटू मन्दिर से विधिविधान से यहां लाकर स्थापित किया। मूल मन्दिर के ज्योति कलश को लेकर वाहनों का काफिला जैसे ही मसानगंजगंज मन्दिर के सामने पहुँचा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि लगभग तीन हजार किलो मीटर की यात्रा कर इस ज्योति को राजस्थान से यहां मसानगंज खाटू श्याम के मंदिर में स्थापना के लिए लाया है। मान्यता है कि जो लोग राजस्थान खाटू श्याम मंदिर नहीं जा सकते उनके दर्शन के लिए इस ज्योति कलश को 130 साल इंतजार के बाद लाया गया है मध्य नगरी स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में इसकी स्थापना की जाएगी।
महापौर रामशरण यादव भी ज्योति कलश का दर्शन करने पहुंचे खाटू श्याम मन्दिर समिति द्वारा इसके उपलक्ष में विभिन्न धार्मिक आयोजन करने की तैयारी जोर शोर से चल रही। ज्योति कलश और बाबा के दर्शन के लिए का यहां श्रद्धालुगण दूर दूर से आ रहे है।
 

Leave a Reply