गोडाउन का ताला तोडकर की थी दवाईयो की चोरी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल । फरियादी नवीन अग्रवाल निवासी आदित्य एवेन्यू एयरपोर्ट रोड भोपाल ने थाना हनुमानगंज मे अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध पुट्ठामिल गोडाउन का ताला तोडकर दवाईयो के कार्ट्टून चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज भेपाल मे अप.क्र. 200/2021 धारा 457, 380 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अज्ञात आरोपियो की पहचान सुनिचित करते हुए गिरफ्तारी करने एवं चोरी गया मशरूका बरामद करने आवष्यक दिषा निर्देश दिये गये थे।
प्राप्त निर्देश के पालन में महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना प्रभारी द्वारा उनि. संजय दुबे एवं सउनि. घूमेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर आरोपियो की गिरप्तारी सुनिश्चित करने प्राप्त सूचना पर रवाना की गई, जिसके परिणाम स्वरूप प्रकरण मे अज्ञात आरोपियो की पहचान सुनिश्चित करते हुए आरोपी राम अग्रवाल निवासी शारदा नगर लाम्बाखेडा भोपाल एवं अजय सूर्यवंशी निवासी गॉधी नगर भोपाल को गिरप्तार कर चोरी गये दवाईयो के कार्टून की कीमती 50000 हजार रूपये का बरामद किया गया है।

Leave a Reply