क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 बदमाश गिरफ्तार

जयपुर । जयपुर में जिला कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने उनके पास से 2 दर्जन बाइक व एक दर्जन वाहनों के पार्टस बरामद किए है। यह सभी सांगानेर सदर, खोह नागोरियान, कानोता व चाकसू इलाके में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चोर गिरोह के सरगना राहुल उर्फ रामू मीणा निवासी मण्डावरी दौसा, सरगना सनै कुमार मीणा निवासी सवाईमाधोपुर, बदमाश अब्दुल हकीम निवासी सवाईमाधोपुर, चिरंजीलाल रैगर निवासी सवाईमाधोपुर, सुरेश रैगर निवासी सदर सवाईमाधोपुर, रामकेश माली निवासी सवाईमाधोपुर, रामजीलाल निवासी सदर सवाईमाधोपुर, मानोज माली निवासी सवाईमाधोपुर, प्रेमराज माली निवासी सदर सवाईमाधोपुर, शाक्ति सिंह मीण उर्फ पप्पू निवासी नादौती करौली, दिनेश गुर्जर निवासी सवाईमाधोपुर, मेघ सिंह गुर्जर निवासी गंगापुर सवाईमाधोपुर, सुरेश मीणा निवासी महुवा दौसा, योगेन्द्र सिंह मीणा उर्फ योगेश निवासी महुवा दौसा और सुरेश कुमार निवासी सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।
आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने जयपुर शहर में छह दर्जन से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही आरोपितों के कब्जे से दो दर्जन से अधिक बाइक व एक दर्जन से अधिक बाइक के पार्टस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के बदमाश ग्रामीण क्षेत्रों में हीरों कम्पनी की बाइक का प्रचलन ज्यादा होने के कारण अधिकतर हीरों कंपनी की बाइक ही चुराता था। चोरी की बाइक के इंजर व चैचिस नंबर को गिलेण्डर से साफ कर डाई के माध्यम से जानकार व्यक्तियों के वाहनों के ऑरिजनल नंबर लगा देते और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचा करते थे। खरीदार नही मिलने पर बाइक के पार्टस निकालकर टुकड़ों में बेचा करते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
