यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जगह ओलावृष्टि, आज बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कई जिलो में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई तो वहीं कल कई स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहले की चेतावनी दी थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी में गुरुवार दोपहर से बादलों की आवाजाही रही। शुक्रवार को बौछारें भी पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। बताया गया कि हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्फ लाइन उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्व तक आ रही है जिसके चलते प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ में भी बदली रहेगी और बारिश कीसंभावना है। उन्होंने कहा कि शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा।

Leave a Reply