एचआईवी संक्रमित ‎मिले गोरखपुर जेल के 9 बंदी, जांच के बाद हुआ खुलासा

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार के 9 कैदी एचआईवी से संक्र‎‎मित पाए गए हैं। ऐसे में जेल परिसर में हड़कंप मचा गया। दरअसल, शुक्रवार को ‎जिला जेल के 1200 कैदियों का एचआईवी टेस्ट कराया गया था, ‎‎जिसमें से 9 कैदी संक्र‎मित ‎‎मिले है। अब इस बात पर सवाल है ‎कि आखिर कैदी कब से एचआईवी संक्रमित रहा होगा? इस मामले में अब जेल प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इन कैदियों की इलाज की व्यवस्था कर रहा है। माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला कारागार में 1200 बंदी रक्षकों की जांच कराई गई थी। इसमें 9 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद से ही इन कैदियों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि यह बता पाना मुश्किल है कि इन कैदियों को एचआईवी कहां से हुआ और कब हुआ क्योंकि इस जांच में इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। गौरतलब है कि पूर्व में भी कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। हालांकि कोरोना काल से ही जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर शासन के निर्देश पर पाबंदी लगाई गई है। फिलहाल इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी का कहना है कि जेल में पिछले 1 साल से मुलाकात पर पाबंदी होने की वजह से बंदियों से किसी भी तरह की मुलाकात नहीं हो पा रही है। इस बीच 9 कैदियों के एचआईवी संक्रमित होने की बात की जानकारी हुई है। स्वास्थ विभाग की निगरानी में उनका इलाज कराए जाने की बात कही है।

Leave a Reply