पटना में कॉलेज छात्रा को बंधक बनाकर किया रेप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पटना । बिहार की राजधानी पटना में एक कॉलेज छात्रा के साथ चलती गाड़ी में रेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपितों ने नाबालिग छात्रा को दो दिनों तक बंधक बनाकर भी रखा। साथ ही बलात्कार का वीडियो बनाया और फिर उसकी मांग भर दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने बताया कि 5 युवकों ने पिस्टल दिखाकर कार में जबरन बैठाया और उसका हाथ पैर बांध दिया। कार में ही रामकृष्णा नगर के रहने वाले उज्जवल कांत ने छात्रा के साथ रेप किया। यही नहीं उज्जवल कांत ने रेप का अश्लील वीडियो भी बनाया, साथ ही उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। जानकारी के मुताबिक के 7 मार्च को पीड़िता अपने घर से कॉपी खरीदने के लिए पास की दुकान पर गई थी। इसी दौरान उसे पांच युवकों ने कार में खींच लिया और उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। कार में रेप करने के बाद उज्जवल कांत ने पीड़िता को अपनी बहन के घर पर बंधक बनाकर रखा और शुक्रवार की सुबह उसे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार वालों को पुलिस को नहीं बताने की धमकी दी। हालांकि, परिवार वाले लड़की को लेकर महिला थाने गए और फिर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। महिला थाने में रेप और अपहरण की अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के मुताबिक उज्जवल कांत के पिता ने भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।
