गुजरात में 715 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि, दो मरीजों की मौत

अहमदाबाद । गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 715 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,76,622 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है जबकि इस दौरान 495 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत में एक-एक मरीज की मौत के बाद गुजरात में मृतक संख्या बढ़कर 4,420 तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 2,68,196 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुजरात में फिलहाल 4,006 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में 18।38 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली है जबकि अब तक 4.61 लाख को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
