आईपीएल में जगह नहीं मिलने से निराश नहीं हूं : राशिद

अहमदाबाद । इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि उनका ध्यान आगामी टी20 विश्व कप पर लगा हुआ है। राशिद के अनुसार उन्हें पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खरीदे जाने की उम्मीद नहीं थी क्योंकि इस टूर्नामेंट के लिए पहले से ही कई दिग्गज स्पिनर कतार में थे। रशीद ने  पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है, इसके बाद भी उनहें किसी भी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा। पिछले आईपीएल में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। राशिद ने कहा, मैं इसे निराश नहीं हूं क्योंकि इसके लिए पहले से ही कई बेहतर स्पिनर प्रयास कर रहे थे। भारत में भी कई अनुभवी स्पिनर हैं, ऐसे में मुझे अपने खरीदे जाने की उम्मीदें नहीं थीं। इस खिलाड़ी ने कहा, आईपीएल से करार हासिल करना अच्छा रहता पर जैसा की मैंने कहा, ऐसे टूर्नामेंटों के लिए आप अपना नाम भेज सकते है और उम्मीद करते है कि कोई टीम आपको शामिल करे। आईपीएल या दूसरी प्रतियोगिताओं में ऐसा ही होता है।
रशीद ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली को खाता खोले बिना ही पेवेलियन भेज दिया था। इस स्पिनर ने कहा, नई गेंद से गेंदबाजी करना मेरे लिए नया नहीं है। मैं पिछले कुछ वर्षों से इस पर काम कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रख सकूंगा, चाहे वह पहले छह ओवर (पावरप्ले) हो या फिर बीच और आखिरी के ओवर, मैं अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करना चाहता हूं। कंधे की चोट से उबरने के बाद राशिद सीमित ओवरों के क्रिकेट पर पूरा ध्यान दे रहे है। उनका मानना है कि वह टेस्ट क्रिकेट में जरूरी लंबे स्पैल के लिए अभी तैयार नहीं है।
 

Leave a Reply