रोड सेफ्टी सीरीज में युवराज ने लगाये 6 छक्के 

रायपुर । पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बल्ले की चमक एक बार फिर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 के दौरान देखने में आई है। इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेल रहे युवराज ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ खेले गए मैच में केवल 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के लगाकर 52 रन बटोरे। इससे उनकी टीम 20 ओवरों में 200 रनों से ऊपर पहुंच गयी। इस प्रकार युवराज ने पारी के 18वें ओवर में एक बार फिर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दिखायी। युवराज ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज जेंडर डी बु्रयन के एक ओवर में लगातार चार छक्के लगाये। उन्होंने इस दौरान सभी को एक बार फिर से ब्रॉड की याद दिलाई। युवराज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को लेकर कहा कि यह बुरा नहीं था। जब आपको अच्छा समय होता है तो 6 में 6 होते हैं पर अब यह 4 में 4 है। मैं ड्रॉप भी हुआ तो यहां किस्मत ने भी साथ दिया। साथ ही मजाकिया लहजे में कह कि भारतीय टीम जिस तरह अपना पहला टी-20 मैच हारी है उससे सोचता हूं कि मैं टीम में वापसी कर लूं। 
 

Leave a Reply