ममता बनर्जी की आज पुरुलिया में रैली, कमल हासन की कार पर हमला

बंगाल| पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं. बंगाल में चुनाव के दौरान एक अनोखी एकता देखने को मिलेगी. यहां भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों ने न सिर्फ तृणमूल कांग्रेस को समर्थन दिया, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए कैंपेन भी करेंगे. ममता के लिए चुनाव प्रचार करने वालों की लिस्ट में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार, झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं.

दूसरी ओर, केरल में कांग्रेस और बीजेपी की उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई है. UDF की अगुवाई करने वाली कांग्रेस राज्य की 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसमें 86 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. वहीं, बीजेपी ने 115 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने केरल की पलक्कड़ सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मेट्रोमैन ई श्रीधरन के खिलाफ यूथ कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट शफी पारांबिल को उतारा है. कांग्रेस ने लिस्ट में ए और आई दोनों गुटों को बैलेंस करने की कोशिश की है. ए- एके एंटनी ग्रुप है, जबकि आई इंदिरा गांधी ग्रुप है.

Leave a Reply