MP में फिर बारिश के आसार:

MP में फिर बारिश के आसार:प्रदेश में 2 दिन बाद 17 की शाम से फिर भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; तापमान में ज्यादा अंतर नहीं

मध्यप्रदेश में के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन की तपन के बाद 17 मार्च की शाम को गरज-चमक के साथ फिर बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन के बाद 17 मार्च की शाम से गरज-चमक के साथ फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 17 मार्च की शाम से पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 18 मार्च को पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्से जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

खंडवा, रतलाम, होशंगाबाद में अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार खंडवा, रतलाम, हाेशंगाबाद में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह रविवार को सबसे अधिक था। वहीं, सबसे कम तापमान रीवा में 12.5 और पचमढ़ी में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया।

Leave a Reply