ग्रेटर नोएडा: बदाशों ने गनपॉइंट पर इंजीनियर से लूटी कार, पति और बेटी का किया अपहरण…

नोएडा. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने गनपॉइंट (Gunpoint) पर एक इंजीनियर से कार लूट ली. खास बात यह है कि बदमाशों ने कार लूटने के साथ-साथ इंजीनियर की पत्नी और बच्ची का अपहरण (Kidnapping) कर लिया. लेकिन गनिमत रही कि अपराधियों ने 200 मीटर की दूरी पर जाने के बाद पत्नी और बच्ची को सड़क किनारे कार से धक्का देकर नीच फेंक दिया. इसके बाद वे आराम से कार लेकर फरार हो गए. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन गोलचक्कर के पास की है. कहा जा रहा है कि ओप्पो कम्पनी के इंजीनियर से गन पॉइंट पर बदमाशों ने ब्रेज़ा कार लूटी है. दो हथियारबंद बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लागातर दबिश दे रही है. पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पहले हथियार के बल पर इंजीनियर को कार से उतारा. इसके बाद  बदमाश कार के अंदर बैठ गए. जबकि, इंजीनियर की पत्नी-बच्ची कार में ही बैठे रह गए. कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों ने इन दोनों को भी उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए.

दाल और मसाले बरामद किए हैं
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नोएडा के थाना सेक्टर 58 की पुलिस ने दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम पर व्यपारियों से ठगी करने वाले गैंग के दो शातिर वांछित ठगों को गिरफ्तार किया है. यह लाखों की चपत लगाने के बाद कंपनी बंद कर भाग जाते थे. फिर दूसरी कंपनी बनाकर दोबारा ठगी करने लगते. ये ठग दोबारा गुरुग्राम में फर्जी कंपनी बना कर व्यपारियों से ठगी कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चावल, दाल और मसाले बरामद किए हैं.
 

Leave a Reply