रिश्ते तार-तार, 9 साल की पोती से दादा ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

हिसार. हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक दादा के खिलाफ अपनी ही 9 साल की पोती से रेप करने का मामला दर्ज हुआ. पाक्सो एक्ट के तहत यह केस बच्ची की मां की शिकायत पर दर्ज किया गया है,

पुलिस के मुताबिक आदमपुर खंड के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में जानकारी दी कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले फतेहाबाद जिले के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी, महिला के दो बच्चे हैं, एक 10 साल का बेटा और 9 साल की बेटी. पति का करीब 3 साल पहले निधन हो चुका है.

एक्सीडेंट के बहाने बुलाया

महिला ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि पति देहांत के बाद उसने आदमपुर खंड के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति से शादी कर ली, लेकिन वह अपने सास-ससुर से अलग रहती है. महिला के मुताबिक 12 मार्च को उसके पति व ससुर ने यह कहकर घर पर बुलाया की उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे काफी चोटें आई हैं. इसलिए मिलने के लिए आ जाओ.

उसी रात बेटी हुआ बेटी से दुष्कर्म

महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी को भी साथ लेकर गई थी. उसी रात को उसके ससुर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उसकी बेटी ने यह सारी बात डर के मारे अगले दिन उताई. पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धारा 376(2)F, 376AB व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
 

Leave a Reply