धड़ल्ले से बुक हो रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

मुंबई । मुंबई बेस्ड स्टॉर्ट-अप कंपनी हाल ही में अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार इस्ट्रोम आर3 की प्री-बुकिंग शुरु की थी। तीन पहियों वाली इस छोटी कार को दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने अब तक इस कार के 7.5 करोड़ रुपये के तकरीबन 165 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की है। बता दें कि, शुरूआती दौर में कंपनी ने केवल दिल्ली और मुंबई में ही इस्ट्रोम आर 3 की बुकिंग शुरू की है। इस कार को जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 4.5 लाख रुपये हो सकती है। इस्ट्रोम मोर्टस की शुरूआत साल 2016 में हुई थी, और कंपनी की योजना है कि इस कार की डिलीवरी सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में शुरू की जाएगी। कंपनी की योजना है कि सेकेंड फेज में बेंगलुरु और पूणे जैसे शहरों में साल 2022 के पहले डिलीवरी शुरू की जाएगी। हालांकि ये प्रॉयरिटी बेसिस पर होगा, यानी कि ये बुकिंग के आंकड़ों पर निर्भर होगा कि किस शहर में डिलीवरी पहले होगी। कंपनी के फाउंडर प्रतीक गुप्ता ने मीडिया को बताया कि, इस कार को अप्रैल के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमें बेहतरीन फीचर्स को शामिल कर रही है। इस कार में 12-वे एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, 4.3 का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंअ्री, 7 इंच का वर्टिकल ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, आईओटी इनेबल्ड कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम, 4 जी कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
