पत्नी ने छोड़ा तो पति-बेटी ने छोड़ी दुनिया:

पत्नी ने छोड़ा तो पति-बेटी ने छोड़ी दुनिया:झगड़े में पत्नी घर से चली गई; युवक ने 8 साल की मासूम के साथ गले में रस्सी का फंदा बांधकर कूद गया, दोनों की मौत

हनुमानताल क्षेत्र में घरेलू कलह को लेकर पिता-पुत्री ने एक साथ फंदे से झूल कर जान दे दी।
हनुमानताल क्षेत्र के प्रेमसागर चौकी के पास दिल दहला देने वाली घटना आई सामने
मकान मालिक की सूचना पर घटना का पता चला,

MP के जबलपुर में एक दर्दनाक घटना हुई। आपसी झगड़े में पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने गुस्से में अपनी 8 साल की मासूम बेटी संग फंदे से झूल गया। वह अपनी बेटी काे पढ़ाने के लिए रीवा से जबलपुर आया था। यहां पर रिक्शा चलाता था। कम कमाई की वजह से पत्नी से उसका विवाद होता था।

प्रेमसागर चौकी के पीछे लखन केशरवानी का मकान है। एक महीने पहले बेलवा रीवा निवासी रामकृष्ण सोंधिया (35) पत्नी व बेटी सपना (8) के साथ रहने आया था। लखन केशरवानी के मुताबिक रामकृष्ण रिक्शा चलाता था। वह बेटी को पढ़ाने के लिए रीवा से जबलपुर आया था। आमदनी कम थी। और जरूरतें अधिक। दिन भर हाड़तोड़ परिश्रम के बावजूद वह बहुत कम कमा पाता था। इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

सुबह पत्नी से हुआ था झगड़ा, शाम को लौटा तो वह मायके जा चुकी थी

घरेलू कलह को लेकर 17 मार्च बुधवार सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बताते हैं कि गुस्से में रामकृष्ण ने पत्नी पर हाथ भी छोड़ दिया था। इसके बाद वह रिक्शा लेकर निकल गया था। रात आठ बजे पहुंचा तो घर में अकेले बेटी सपना मिली। बेटी ने रोते हुए बताया कि मम्मा उसे छोड़कर कहीं चली गई है। बेटी के आंसुओं को देखकर रामकृष्ण को गुस्सा आ गया।
 

प्लास्टिक की रस्सी से अगल-बगल फंदा लगाया और एक साथ कूद गए

रामकृष्ण रात में खाना खाकर बाहर टहलने निकलता था। पर बुधवार रात आठ बजे के बाद उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई। रात 10.30 बजे के लगभग मकान मालिक लखन केशरवानी हाल लेने पहुंचा। उसने रामकृष्ण को आवाज लगाई। पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से देखा तो सन्न रह गया। अंदर दोनों की लाश लोहे की पाइप में प्लास्टिक की रस्सी से आस-पास लटक रही थी। पास में ही एक मेज भी रखा मिला। उसी पर चढ़कर दोनाें ने एक साथ आत्महत्या की होगी।

गुरुवार को शव पीएम के लिए जाएगा

पिता-पुत्री की आत्महत्या की खबर पाकर प्रेमसागर चौकी और हनुमानताल TI उमेश गोल्हानी भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ और मकान मालिक के बयान लेने के बाद पुलिस ने कमरे को बंद करा दिया है। गुरुवार सुबह SFL टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा जाएगा। इसके बाद उसे पीएम के लिए भिजवाया जाएगा। रामकृष्ण के घरवालों को रीवा में खबर कर दी गई है। उसकी पत्नी का पता नहीं चला। कोई उसका नाम भी नहीं बता पा रहे थे।

Leave a Reply