होली पर शराब तस्करी की निकाली ऐसी तरकीब, देख कर दंग रह गई पुलिस

छपरा। बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते हुए तस्करों ने इस बार पिकअप वैन में हाइड्रोलिक सिस्टम लगाकर शराब की पेटियों को छुपाया था। शराब की जिस खेप को पिकवैन के नीचे लगे हाइड्रोलिक सिस्टम से बरामद किया गया है उसे यूपी बिहार लाकर खपाने की योजना थी। शराब की पेटियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक होली के नजदीक आते ही बिहार में शराब तस्करों की सक्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। तस्कर नए-नए जुगाड़ के जरिए राज्य में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में जुटे हुए हैं। छपरा में उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान जब एक पिकअप वैन की तलाशी ली तो वो चौंक गए। पिकअप वैन में हाइड्रोलिक सिस्टम बनाकर उसके नीचे शराब की पेटियों को छुपाया गया था। पिकअप वैन में जांच एजेंसियों को चकमा देने कर लिए प्लास्टिक का कैरेट रखा गया था जिससे यह लग रहा था कि इसमें कुछ भी लदा हुआ नहीं है।
